पेंड्रा मरवाही वन परिक्षेत्र में भालुओं के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। दोनों घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद जंगल से लगे गांवों में वन विभाग की गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग उठने लगी है।

जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर हमला

पहली घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 2005 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लालजी पिता सुकलाल (35) अपने गाय-बैलों को चराने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना भालू से हो गया। लालजी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी मदद की और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया।

खेत से लौट रहे परिवार पर झपटा भालू

दूसरी घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मनोज अपनी पत्नी सीतल और पुत्र साजन के साथ खेत में काम करने के बाद बैल लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका सामना भालू से हो गया। भालू ने मनोज और उसकी पत्नी सीतल पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। भालू से बचने के प्रयास में उनके पुत्र साजन ने पास ही स्थित एक गड्ढे में छलांग लगा दी, जिससे उसे भी अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

एक ही वन परिक्षेत्र में अलग-अलग समय पर भालू के हमले की दो घटनाएं सामने आने से जंगल से लगे गांवों के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे रास्तों और खेतों में आने-जाने के दौरान वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, निगरानी दल तैनात करने और ग्रामीणों को सतर्क करने की मांग की है।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल और आसपास के इलाकों में अकेले जाने से बचने तथा वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तत्काल विभाग को देने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.