सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला कर्मचारी के करीब 16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

16 लाख के एरियर्स के बदले मांगे 80 हजार

जानकारी के मुताबिक, मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने ACB जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वेतनमान निर्धारण के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये के एरियर्स का भुगतान होना था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एरियर्स भुगतान की प्रक्रिया के लिए जब वह कोंटा BEO चंद्र कुमार यारदा से मिले, तो अधिकारी ने भुगतान कराने के एवज में कुल एरियर्स राशि का 5 प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली किश्त 10 हजार लेते ही ACB का ट्रैप

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाने के लिए ACB से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान BEO ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना तैयार की। बुधवार को कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए BEO चंद्र कुमार यारदा को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ACB की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

एरियर्स भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में हुई इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Teacher Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 11...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.