अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर ‘TRAI मैंडेटेड पैक’ वाले हिस्से में 147, 177, 196 और 197 रुपये के प्लान दिख रहे हैं। इन सभी में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं, लेकिन मोबाइल डेटा बिल्कुल नहीं मिलता। आइए जानते हैं कंपनी ने कौन से सस्ते ऑप्शन दिए हैं.

अब ये चार तरह के रीचार्च भी कर सकते हैं यूजर्स

₹147 का प्लान:22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।

ये खबर भी पढ़ें…
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹177 का प्लान:28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।

₹196 का प्लान:30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।

₹197 का प्लान:एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS।

ये खबर भी पढ़ें…
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

147 रुपये का प्लान जेब पर सबसे हल्का पड़ता है, पर उसकी वैधता सिर्फ 22 दिन की है। अगर आप 30 रुपये और खर्च कर 177 रुपये वाला प्लान लें, तो छह दिन ज्यादा मिलते हैं, यानी ये प्लान कुल 28 दिन के लिए मिल जाएगा। हिसाब लगाएं तो 177 रुपये वाले प्लान में रोज का खर्च करीब 6.32 रुपये आता है, जबकि 147 रुपये वाले में यह 6.68 रुपये बैठता है। मतलब रिचार्ज की रकम 147 वाले की कम है, पर रोज के हिसाब से 177 वाला सस्ता है।

196 और 197 रुपये में बस एक रुपये का फर्क

इन दोनों में फायदे एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ रिचार्ज के चक्र का है। 196 रुपये वाला प्लान पूरे 30 दिन चलता है। 197 रुपये वाला कैलेंडर महीने के हिसाब से चलता है, यानी हर महीने उसी तारीख को रिचार्ज कराना होगा। मान लीजिए आपने 5 नवंबर को रिचार्ज कराया, तो अगला रिचार्ज 5 दिसंबर को पड़ेगा। अगर अगले महीने में वह तारीख ही न हो, तो रिचार्ज उस महीने की आखिरी तारीख को होगा। जिन्हें महीने की तय तारीख याद रखना आसान लगता है, उनके लिए यह प्लान सुविधाजनक रहेगा।

एयरटेल के प्लान से कैसे है अलग?

एयरटेल के पास भी ऐसे तीन प्लान हैं: 28 दिन के लिए 185 रुपये, 30 दिन के लिए 203 रुपये और एक महीने के लिए 206 रुपये। इनमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, डेटा नहीं। इस हिसाब से जियो के बराबर वैधता वाले प्लान थोड़े सस्ते हैं। 28 दिन वाला 8 रुपये, 30 दिन वाला 7 रुपये और महीने वाला 9 रुपये कम है। इसके अलावा जियो 22 दिन का 147 रुपये वाला प्लान भी देता है, जो एयरटेल की लिस्ट में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबी वैधता चाहिए तो कौन सा रिचार्ज करें?

जिन्हें बार-बार रिचार्ज की झंझट नहीं चाहिए, उनके लिए जियो के 448 रुपये 84 दिन और 1748 रुपये 336 दिन वाले वॉइस-SMS प्लान पहले की तरह उपलब्ध हैं।