रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन से निष्कासित किए गए 20 नेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनका निष्कासन रद्द कर दिया है। शनिवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में 36 निष्कासित नेताओं की पार्टी में वापसी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद पहली सूची में 20 नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया।

इन नेताओं में रायपुर, राजनांदगांव, गरियाबंद, मुंगेली और कोंडागांव सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित नेताओं के लिए कांग्रेस संगठन में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता खुल गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
रायपुर,21 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर-मुंगेली के नेताओं को राहत

पहली सूची में रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी का निष्कासन रद्द किया गया है। वहीं मुंगेली से पार्षद विनय चोपड़ा को भी पार्टी ने राहत दी है।

गरियाबंद से पांच नेताओं की वापसी

गरियाबंद जिले से गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा और भानुप्रताप साहू का निष्कासन रद्द किया गया है। कोंडागांव से सुशील सोनी का नाम भी सूची में शामिल है।

राजनांदगांव से सबसे ज्यादा नाम

राजनांदगांव जिले से सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर और शशांक डोंगरे समेत कई नेताओं को राहत मिली है। इसके अलावा अंजू बंजारे और श्यामबती सिन्हा के नाम भी सूची में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16 नेताओं पर फैसला बाकी

अनुशासन समिति ने कुल 36 निष्कासित नेताओं की वापसी पर विचार किया था। इनमें से 20 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है, जबकि बाकी 16 नेताओं के मामलों पर अभी मंथन जारी है। इनमें अमित जोगी, रेणु जेगी और बृहस्पति सिंह के नाम भी शामिल हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ निर्णय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। यह आदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है।

पार्टी की यह पहली सूची है। कांग्रेस संगठन द्वारा अलग-अलग कारणों से निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं को दोबारा पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। निष्कासन रद्द होने के बाद इन नेताओं की संगठन में आगामी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.