करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर नकली नोट छापने का वीडियो दिखाकर एक कारोबारी को झांसे में लिया और 45 करोड़ रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराने का दावा किया।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद कारोबारी ने आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की मुलाकातें हुईं। आरोपियों ने भरोसा जीतने के बाद नकली नोट तैयार करने के नाम पर कारोबारी से 1 करोड़ 13 लाख रुपये एडवांस ले लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली
11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली
रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रकम हाथ लगते ही आरोपी फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.