रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1,812 संविदा पदों पर चयन के लिए समय-सारणी घोषित कर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विभाग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दर्ज दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

प्रदेशभर में बनाए गए 24 केंद्र

परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य भर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर: 6 केंद्र

बिलासपुर: 6 केंद्र

दुर्ग और भिलाई: 4-4 केंद्र

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1812 संविदा पदों के लिए आयोजित हुई सीबीटी परीक्षा
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1812 संविदा पदों के लिए आयोजित हुई सीबीटी परीक्षा
रायपुर, 04 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न 26 विषयों के 1812 रिक्त संविदा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर (जगदलपुर): 2 केंद्र

सरगुजा और चांपा: 1-1 केंद्र

अभ्यर्थियों को आवंटित केंद्र और समय की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र में दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
रायपुर, 05 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिदिन तीन पालियों में होगी परीक्षा

पाली परीक्षा का समय केंद्र में प्रवेश

पहली सुबह 8:30 से 10:30 बजे सुबह 7:00 बजे से

ये खबर भी पढ़ें…
RRB NTPC भर्ती 2026: गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद, आज ही करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
RRB NTPC भर्ती 2026: गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद, आज ही करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे सुबह 11:00 बजे से

तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे दोपहर 3:00 बजे से

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रश्नपत्र का स्वरूप और नियम

प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि दो घंटे है। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद संचालनालय मॉडल उत्तर भी जारी करेगा।

मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश पत्र में उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।