रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज जिला खनिज न्यास (DMF) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ फंड के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने स्थानीय जरूरतों के सर्वेक्षण, योजनाओं की मैपिंग और परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

तीन वर्षीय कार्ययोजना और कार्यों का दोहराव रोकने पर बल

ये खबर भी पढ़ें…
वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की नई ताकत
वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की नई ताकत
रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत गांवों में अब पानी की हर बूंद समृद्धि का आधार बनने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव ने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाए। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और प्रस्तावित कार्यों का स्पष्ट विवरण हो। उन्होंने राज्य बजट की योजनाओं और डीएमएफ के कार्यों की मैपिंग व तुलनात्मक समीक्षा करने को कहा, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और कार्यों का दोहराव न हो। साथ ही प्रत्येक जिले में यह आकलन करने को कहा गया कि कौन से गांव बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो चुके हैं और किन गांवों में विकास कार्यों की जरूरत है।

ग्राम सभाओं में जानकारी, गुणात्मक आकलन और पारदर्शिता

बैठक में पिछली एक्शन टेकन रिपोर्ट, एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में फंड वितरण, अंतर-जिला वितरण के लिए खदानों की सूची व साझा व्यवस्था, वार्षिक ऑडिट, पीएमयू तैनाती और सोशल ऑडिट पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर डीएमएफ कार्यों व व्यय की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, वृद्धजन व दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए केवल वित्तीय खर्च के बजाय जमीनी लाभ और जीवन स्तर पर प्रभाव के गुणात्मक विश्लेषण पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में उपचार के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के लिए लगेंगे क्यूआर कोड

पारदर्शिता बढ़ाने और सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए। इन्हें स्कैन कर नागरिक संबंधित परिसंपत्ति और पोर्टल के जरिए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, श्री एस. प्रकाश, श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
रायपुर/26 नवम्बर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.