रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची मां पूर्णिमा साहू की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा पार्थ प्रीमैच्योर पैदा हुआ था। जन्म के समय उसकी स्थिति कमजोर होने के कारण उसे करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था। अब तीन साल की उम्र में भी वह शारीरिक रूप से कमजोर है। उसकी आंखों में मोटा चश्मा लगा हुआ है। चिकित्सकों ने उसे मोतियाबिंद की समस्या बताई है और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के उपचार पर लाखों रुपये का खर्च बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
रायपुर/26 नवम्बर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्णिमा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटे के महंगे इलाज का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। अपने बच्चे के बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर वह जनदर्शन में मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मां की चिंता और बच्चे की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्थ के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आर्थिक परेशानी उसके उपचार में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से बेटे के बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंची मां पूर्णिमा को राहत और भरोसा मिला है। जनदर्शन जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज जिला खनिज न्यास (DMF)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.