बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बात हो तो ‘भेड़िया’ का नाम भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के किरदार और कहानी आज भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अब फिल्म की चौथी सालगिरह के मौके पर मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें कि ‘भेड़िया 2’ की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है और फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

अमर कौशिक ने दिया अपडे़ट
दरअसल, बुधवार को फिल्म के चार साल पूरे होने पर निर्देशक अमर कौशिक ने सीक्वल को लेकर जानकारी दी। हालांकि, फिल्म अभी कहानी लिखने के स्टेज पर है। अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें भेड़िया उनके ऑफिस में हंगामा करता और लैपटॉप फेंकता नजर आया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं है कि उसकी कहानी लिखने में इतना समय लग रहा है… क्या करें? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल।’

ये खबर भी पढ़ें…
दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन को बताया ‘ऑफेंसिव’, कहा- उनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा!
दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन को बताया ‘ऑफेंसिव’, कहा- उनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा!
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशलम मीडिया हैण्डर पर एक स्टोरी शेयर की है. दीया ने अपनी स्टोरी में नवाजुद्दीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीक्वल की खबर से खुश हुए फैंस
जैसे ही अमर कौशिक की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस खुशी से झूम उठे। कई लोगों ने कमेंट कर मेकर्स से जल्द फिल्म की कहानी पूरी करने और सीक्वल रिलीज करने की मांग की। एक यूजर ने लिखा, ‘फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? भेड़िया 2 जल्द बनाइए।’ वहीं दूसरे ने कहा कि वह लंबे समय से सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की कहानी शानदार होनी चाहिए।

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को साथ देखने की उम्मीद
सीक्वल के ऐलान के साथ ही फैंस ने फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को फिर से साथ देखने की इच्छा भी जताई। दरअसल, ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री’ के कनेक्शन ने दर्शकों के बीच दोनों किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ाई थी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भेड़िया और स्त्री की पहली मुलाकात को चार साल हो गए इस पावर कपल की लव स्टोरी का इंतजार है।’

वहीं एक अन्य फैन ने भेड़िया और स्त्री की जोड़ी को लेकर लिखा कि उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार है और वह दोनों को फिर साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल ‘भेड़िया 2’ की कहानी पर काम चल रहा है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की वापसी होगी या श्रद्धा कपूर भी इस बार कहानी का हिस्सा बनेंगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑस्कर की दौड़ में रामायण, वीएफएक्स श्रेणी के टॉप-20 में बनाई जगह
ऑस्कर की दौड़ में रामायण, वीएफएक्स श्रेणी के टॉप-20 में बनाई जगह
मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म रामायण ने ऑस्कर की दौड़ में एक अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.