बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोपी ने फावड़े से घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को भी आरोपी ने नहीं बख्शा। उसने पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की और शासकीय वाहन के शीशे तोड़ दिए।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नगोई मेन रोड स्थित स्कूल चौक की है। बताया गया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज आरोपी निखिल महेश्वरी पड़ोस में रहने वाली महिला के घर पहुंचा और वहां मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपी ने फावड़े से घर के दरवाजे को नुकसान पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की। उसने शासकीय वाहन के सामने और बाईं ओर के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर पुलिसकर्मियों को मारने के लिए दौड़ाया।

घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी निखिल महेश्वरी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ लोकभवन रायपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.