बिलासपुर। धान खरीदी नीति और किसानों को मिलने वाली अंतर सहायता को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 258 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली अंतर सहायता 917 रुपए से घटकर 659 रुपए रह गई है।

केशरवानी ने धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने के सरकार के दावे, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता, धान खरीदी की सीमा और टोकन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को धान खरीदी से जुड़े दावों और किसानों को मिलने वाले लाभ का स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तरी इलाकों में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तरी इलाकों में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

MSP बढ़ा, अंतर सहायता घटने पर सवाल

विजय केशरवानी ने कहा कि बीते तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने धान के MSP में 258 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली अंतर सहायता 917 रुपए से घटकर 659 रुपए रह गई है। उन्होंने सवाल किया कि समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी का वास्तविक लाभ किसानों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है।

उन्होंने सरकार से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के दावे को स्पष्ट करने और किसानों को मिलने वाली राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता, खरीदी की अधिकतम सीमा और टोकन व्यवस्था को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

समस्याएं दूर नहीं हुईं तो आंदोलन करेगी कांग्रेस

केशरवानी ने कहा कि धान खरीदी से जुड़े मुद्दों और किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को प्राथमिकता से करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों और समस्याओं पर सरकार ने गंभीरता से कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.