सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके 18 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में 12वीं कक्षा के छात्र का शव सड़क किनारे मिला। इसके बाद पुलिस ने बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित उसके घर की तलाशी ली, जहां उसकी मां की लाश भी संदिग्ध हालत में बरामद हुई। मामले की जांच के दौरान प्रेम संबंध और 20 लाख रुपये के लोन से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है।

मृतकों की पहचान रजनी बरेठ (40) और उनके बेटे सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई है। रजनी बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं, जबकि सुजल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि स्वरूप एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प की कहानी : सूरज की रोशनी से घर रोशन, चार महीने से बिजली बिल शून्य
सेवा संकल्प की कहानी : सूरज की रोशनी से घर रोशन, चार महीने से बिजली बिल शून्य
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पटनमपारा निवासी श्रीमती श्यामा मजूमदार के घर की बिजली जरूरतें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क किनारे मिला था छात्र का शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से जुड़ी ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया होगा।

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उसे विश्रामपुर के मर्च्युरी में रखवाया गया। बाद में मृतक की पहचान बिश्रामपुर निवासी और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र सुजल बरेठ के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि
खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद और बीज की उपलब्धता फसल की पैदावार के लिए सबसे जरूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल पंप पर मिली स्कूटी, घर पहुंची पुलिस

सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस देर रात उसके घर पहुंची, लेकिन मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। सुजल की मां रजनी का भी कोई पता नहीं चल रहा था।

इसके बाद बिश्रामपुर पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया। घर के अंदर बाथरूम में रजनी बरेठ का शव मिला। इस तरह पुलिस के सामने मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया, जिसके बाद दोनों घटनाओं की कड़ियां जोड़कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से बदली चीतुराम शोरी की जिंदगी
सेवा की कहानी : छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से बदली चीतुराम शोरी की जिंदगी
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में रजनी बरेठ के एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक का उनके घर आना-जाना था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि रजनी ने कुछ महीने पहले करीब 20 लाख रुपये का लोन लिया था। इस रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है।

इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों, दोनों मौतों के बीच संबंध और संदेही युवक की कथित भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ
रायपुर 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच साल पहले हुआ था तलाक

जानकारी के अनुसार, रजनी बरेठ मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं। पति से करीब पांच साल पहले तलाक होने के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ बिश्रामपुर के केशवनगर में किराए के मकान में रह रही थीं।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों की मौत कैसे हुई, क्या इन घटनाओं के पीछे कोई साझा वजह है और कथित आर्थिक विवाद की इसमें क्या भूमिका रही, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।