रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल-लेवी घोटाले की चार्जशीट में देश के चर्चित कवि डॉ. कुमार विश्वास का भी नाम सामने आया है। चार्जशीट में उनके कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये के लेन-देन का उल्लेख किया गया है। इस भुगतान से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के बीच बातचीत का भी जिक्र है।

चार्जशीट के पेज नंबर 66 में इस लेन-देन से संबंधित बातचीत का हवाला दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 5 अप्रैल 2022 को कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इससे पहले देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच WhatsApp पर रकम को लेकर बातचीत हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार्जशीट में दर्ज विवरण के अनुसार, जांच एजेंसियों ने इस भुगतान को कोल-लेवी मामले से जुड़ी रकम के लेन-देन के तौर पर दर्ज किया है। हालांकि, चार्जशीट में किसी व्यक्ति की भूमिका और भुगतान का स्वरूप जांच में सामने आए दस्तावेजों और बयानों के आधार पर तय किया गया है।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में डॉ. कुमार विश्वास के कई कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में आयोजित हुए थे। ऐसे कार्यक्रमों के लिए आमतौर पर संस्कृति विभाग के माध्यम से भुगतान किए जाने की व्यवस्था रही है। इस मामले में चार्जशीट में कथित तौर पर कोल-लेवी से जुड़ी रकम से भुगतान किए जाने का उल्लेख किया गया है।

इस पूरे मामले में देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई बातचीत तथा 25 लाख रुपये के भुगतान का उल्लेख जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम
रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर बिलासपुर नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.