भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 26 वर्षीय महिला के साथ उसके किराये के फ्लैट में कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार रात मास्क पहने एक व्यक्ति अपार्टमेंट में घुसा और बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया। इसके बाद उसने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

महिला ने मामले की शिकायत नयापल्ली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त सरवण विवेक एम. ने बताया कि महिला अपनी बड़ी बहन के साथ फ्लैट में रहती है, जबकि मकान मालिक दूसरी मंजिल पर रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन जॉब और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 7.86 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन जॉब और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 7.86 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन काम दिलाने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय महिला की बहन फ्लैट में मौजूद थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।