रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में उद्यानिकी फसलों को अपनाना किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेकर लखनपुर विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी किसान वासुदेव प्रधान ने खरीफ मौसम में एक हेक्टेयर में लौकी की खेती कर लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बेहतर उत्पादन और बाजार में मांग ने उनकी मेहनत को अतिरिक्त आमदनी में बदल दिया।

एक हेक्टेयर में 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन

ये खबर भी पढ़ें…
रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी
रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी
रायपुर,24 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजस्व न्यायालयों के प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वासुदेव प्रधान ने उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में लौकी की खेती शुरू की। खेत की समय पर तैयारी, उचित फसल प्रबंधन और विभागीय सलाह के अनुसार खेती करते हुए उन्होंने लगभग 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन प्राप्त किया।

खेती में करीब 80 हजार रुपये की लागत आई। फसल से लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये की कुल आय प्राप्त हुई। उत्पादन लागत घटाने के बाद उन्हें करीब 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला।

विभागीय मार्गदर्शन से खेती में आया बदलाव

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में सेवा संकल्प अभियान
धमतरी में सेवा संकल्प अभियान
रायपुर,24 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वासुदेव बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और मार्गदर्शन ने उन्हें सब्जी फसल की खेती को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन और समय पर आवश्यक कृषि कार्य करने से उन्हें अच्छी पैदावार मिली। लौकी की बाजार में मांग होने से उत्पादन का बेहतर आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ।

उद्यानिकी खेती से बढ़ा आत्मविश्वास

वासुदेव बताते हैं कि पहले पारंपरिक खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी, लेकिन उद्यानिकी फसलों को अपनाने के बाद कम समय में बेहतर उत्पादन और आय का अवसर मिला है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत
कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब वासुदेव स्वयं अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्नत तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत के साथ सब्जी उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है।