दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम समलूर में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को समलूर के उईकापारा निवासी सुखराम सोढ़ी (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच आगे बढ़ाई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, खुद को मंत्री-अफसरों का करीबी बताता था आरोपी
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 3.78 लाख रुपए की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुखराम की मौत कठोर और कुंद वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या का मानते हुए गीदम थाने में अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में प्रकरण दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को तीन संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लकड़ी का पट्टा बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में जादू-टोना करने के शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
साइबर ठगी का नया सिंडिकेट बेनकाब, कमीशन के लालच में खुलवाए खाते, 12 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से कनेक्शन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.