रायपुर। छत्तीसगढ़ में टीईटी की अनिवार्यता और शिक्षकों के सेवा अधिकारों से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में टीईटी मुक्ति रैली निकालेगा। रैली के बाद शिक्षक मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराएंगे। मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने सभी संवर्ग के शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि प्रदेश के शिक्षकों के भविष्य और सेवा अधिकारों से जुड़ा विषय है।

टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति की प्रमुख मांग

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी
नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी
रायपुर. 22 अगस्त 2026. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अनुसार, लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मोर्चा की मांग है कि सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत देते हुए उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मोर्चा का तर्क है कि वर्षों से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों के भविष्य को केवल टीईटी की अनिवार्यता के आधार पर असुरक्षित नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में रखी जाएंगी ये प्रमुख मांगें

25 अगस्त को कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का मौका: CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, इस पदों पर होनी है भर्ती, आवेदन 15 तक
सरकारी नौकरी का मौका: CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, इस पदों पर होनी है भर्ती, आवेदन 15 तक
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मनोरोग विशेषज्ञों की भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य मांगें—

– सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

– शिक्षकों को पूर्ण सेवा सुरक्षा के साथ पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर पेंशन एवं अन्य सेवा लाभ दिए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
रायपुर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में खोज अभियान को और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– राज्य के शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप लाभ देते हुए वेतन विसंगति दूर की जाए।

– 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हितों को सुनिश्चित करते हुए आवश्यक संशोधन किया जाए।

– शिक्षकों की सेवा एवं पदोन्नति के लिए ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड कराने की व्यवस्था की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पुरी स्टेशन पर निर्माण कार्य से 12 ट्रेनें प्रभावित, 25 अगस्त से बदलेगा परिचालन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पुरी स्टेशन पर निर्माण कार्य से 12 ट्रेनें प्रभावित, 25 अगस्त से बदलेगा परिचालन
रायपुर। पुरी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी जिलों में एक साथ होगा आंदोलन

मोर्चा की ओर से 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक एकजुट होंगे। रैली के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के बाद संबंधित कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा ने आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी संवर्ग के शिक्षकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इससे पहले शिक्षक साझा मंच भी कर चुका है प्रदर्शन

टीईटी के मुद्दे को लेकर शिक्षक संगठनों की सक्रियता पहले से जारी है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ द्वारा गठित शिक्षक साझा मंच ने भी प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन और रैली कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साझा मंच का कहना है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे सेवारत शिक्षकों का भविष्य केवल टीईटी की अनिवार्यता के आधार पर असुरक्षित नहीं किया जाना चाहिए। मंच ने शिक्षकों को टीईटी में शामिल होने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।

अब सरकार के रुख पर नजर

लगातार सामने आ रहे शिक्षक संगठनों के आंदोलनों के बीच अब 25 अगस्त का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर शिक्षक सेवा सुरक्षा और टीईटी से राहत की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार के सामने नियमों, पात्रता और सेवा हितों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है। अब देखना होगा कि 25 अगस्त की रैली और ज्ञापन के बाद सरकार की ओर से शिक्षकों की मांगों पर क्या रुख सामने आता है।