रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला छत पर कपड़े सुखा रही थी। अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। मां को बचाने के लिए बेटा दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली के संपर्क में आ गया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

कपड़े सुखाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर की है। मृतकों की पहचान कल्याणी यादव (54) और उनके बेटे मधुसूदन यादव (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कल्याणी यादव घर की छत पर बंधे लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया था वीडियो
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया था वीडियो
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां को करंट लगा देखकर उनका बेटा मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। बचाव की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन और पड़ोसी दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक परिवार में छाया मातम

मृतका कल्याणी यादव अपने बेटे और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में छत के ऊपर बने कमरे में रहती थीं। बताया गया कि मधुसूदन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी एक बहन घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बहन बाहर रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी
स्कूल से लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी
तखतपुर। ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.