रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), पदोन्नति और वेतन विसंगति से जुड़े मुद्दों को अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का भी समर्थन मिल गया है। फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर समर्थन करते हुए राज्य सरकार से शिक्षकों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की ओर से शिक्षक साझा मंच को समर्थन पत्र जारी किया गया है। इसमें शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील राज्य शासन से की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया था वीडियो
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया था वीडियो
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष TET की मांग

फेडरेशन ने अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा आयोजित करने की मांग का समर्थन किया है। साथ ही शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है। फेडरेशन का कहना है कि वर्षों से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी और पदोन्नति को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं होनी चाहिए। सरकार को इस मामले में स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत देनी चाहिए।

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग का भी समर्थन किया है। फेडरेशन के अनुसार यह मांग ‘मोदी की गारंटी’ में शामिल है, इसलिए इस पर सरकार को जल्द पहल करनी चाहिए। इसके अलावा शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति से पहले की सेवा अवधि की गणना करने की मांग भी उठाई गई है। फेडरेशन ने कहा है कि पूर्व सेवा अवधि को क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन सहित अन्य सेवा लाभों में शामिल किया जाना चाहिए।

‘शिक्षकों के हितों की रक्षा जरूरी’: कमल वर्मा

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शासकीय सेवा में कार्य कर रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा जरूरी है। शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति तथा अन्य सेवा लाभ मिलना न्यायसंगत है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी
स्कूल से लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी
तखतपुर। ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.