नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अतिरिक्त आयुक्त और आईआरएस अधिकारी विनय कुमार कंथेती को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सीजीएसटी अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा और एक निजी व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। आरोप है कि अधिकारियों ने एक फर्म से मामला निपटाने के एवज में 1.5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई के अनुसार, आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी के दौरान करीब 43 लाख रुपए नकद और लगभग 90 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि उसने 26 अगस्त को सीजीएसटी अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि उन्होंने पत्थर खदान संचालित करने वाली एक फर्म से जुड़े जीएसटी और रॉयल्टी के प्रकरण को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जांच में सामने आया कि फर्म से शुरुआत में 1.5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, जिसे बाद में बातचीत के बाद घटाकर 40 लाख रुपए कर दिया गया। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम लेने और उसे एकत्र करने के लिए एक निजी व्यक्ति की मदद से व्यवस्था बनाई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
देश की रेल रफ्तार को मिलेगा बूस्ट, सात प्रमुख कॉरिडोर की बढ़ेगी क्षमता
देश की रेल रफ्तार को मिलेगा बूस्ट, सात प्रमुख कॉरिडोर की बढ़ेगी क्षमता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। एजेंसी अब रिश्वतखोरी के नेटवर्क, बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।